फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Brainstormed on the problems of government employees in the union meeting

Bilaspur News: संघ की बैठक में सरकारी कर्मियों की समस्याओं पर किया मंथन

Sat, 09 Nov 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Brainstormed on the problems of government employees in the union meeting
- सरकार से उठाईं कई मांगें, नंद लाल बने सदर खंड के प्रधान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति सरकारी कर्मचारी कल्याण संघ की बैठक जिला प्रधान शांति स्वरूप की अध्यक्षता में हुई। इसमें संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं पर गहरी चर्चा की।

बैठक में तय किया गया कि संघ सरकार से सभी विभागों में लंबित बैकलॉग को शीघ्र भरने की मांग करेगा। इसके अलावा, प्रमोशन में 5 प्रतिशत आरक्षण को फिर से बहाल करने की मांग भी उठाई जाएगी। बैठक में सदर ब्लॉक का चुनाव भी सर्वसम्मति से हुआ। नंदलाल प्रवक्ता हिंदी मल्यावर को प्रधान चुना गया, जबकि सोहन लाल टीजीटी आर्ट्स को महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया। इन दोनों पदाधिकारियों को कार्यकारिणी के अन्य पदों के लिए अधिकृत किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने यह भी निर्णय लिया कि एक प्रतिनिधि मंडल हाल ही में गठित एससी-एसटी बोर्ड के अध्यक्ष से मिलेगा और सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं को उनके समक्ष रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed