{"_id":"5f2c53ea8ebc3e3ce56024c3","slug":"brahmapukhar-area-seal-two-wards-made-of-kotla-bilaspur-news-sml340886638","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मपुखर क्षेत्र सील, कोटला के दो वार्ड बने कंटेनमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मपुखर क्षेत्र सील, कोटला के दो वार्ड बने कंटेनमेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुखाला(बिलासपुर)। बिलासपुर के कोठीपुरा में निर्माणाधीन एम्स अस्पताल में सुरक्षा कर्मी के गत दिनों कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरे ब्रहमपुखर क्षेत्र को प्रशासन ने वीरवार को सील कर दिया है। इसके अलावा कोटला के वार्ड नंबर तीन एवं वार्ड नंबर छह को कं टेनमेंट जोन घोषित किया है, जबकि स्याहुला पंचायत के वार्ड नंबर तीन विनायक घाट को, कोटला पंचायत व जुखाला से गसौड़ तक को बफर जोन में शामिल किया गया है।
उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने बताया कि वीरवार को सुबह ही स्वास्थ्य विभाग मार्कंडेय से एक टीम ब्रहमपुखर क्षेत्र में पहुंची। टीमे ने संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर ही है। इसके साथ ही उन्हें होम क्वारंटीन किया जा रहा है। बफर जोन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें एक्टिव रहेंगी तथा वहां के सभी लोगों की नियमित जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इस क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाने में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के परिवार से एक महिला आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात है। जिसने कुछ दिन पूर्व ही आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के अभिभावकों को राशन व अन्य सामान वितरित किया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन लोगों से भी संपर्क बना रही है।
विज्ञापन
बीएमओ मार्कंडेय डॉ. श्याम वर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम इस क्षेत्र सुबह से जुटी हुई है। टीम ने वहा बफर व कंटेंनमेंट जोन बना कर लिस्ट भेज दी है। जिसे आगे भेज दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाई जा रही है। इन सभी लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है।