फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Boys school Bilaspur becomes overall champion in under-19 district level tournament

ब्वॉयज स्कूल बिलासपुर बना अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन

Sun, 28 Aug 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Boys school Bilaspur becomes overall champion in under-19 district level tournament
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। छात्रों की जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र बिलासपुर ने हॉकी, फुटबाल में विजेता, हैंडबाल में द्वितीय स्थान हासिल कर ओवरआल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। हॉकी के फाइनल में बंदला को 3-2 से हराया। मध्यांतर तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं।
दूसरे फुटबाल के फाइनल में बिलासपुर ने घुमारवीं को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से पराजित किया। हैंडबाल के फाइनल में मोरसिंगी ने बिलासपुर को 17-12 से हराया। बॉक्सिंग में नालटी विजेता और कोठी उपविजेता रहा।
विज्ञापन

जूडो में चांदपुर विजेता और घुमारवीं उपविजेता रहा। टेबल टेनिस में डीएवी बिलासपुर विजेता और रघुनाथपुरा उप विजेता रहा। कुश्ती मुकाबले में सदर जोन विजेता ओर घुमारवीं उपविजेता रहा। बास्केटबाल में बरमाणा विजेता और मरहाणा उपविजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने विजेताओं और उप विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जो भी टीम या एकल स्पर्धा में स्टेट चैंपियनशिप से विजेता बनकर आएगा, उसे 5,000 रुपये इनाम दिया जाएगा।

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, बंदला पंचायत प्रधान सतीश कुमार, जिला खेल अधिकारी रविशंकर, प्रधानाचार्य अरुण गौतम, अशोक शर्मा, ओपी गर्ग, एडीपीईओ विनय कुमार, मनोज महाजन, पवन कुमार, विकास पुंडीर और भारत भूषण चब्बा आदि मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed