{"_id":"69a96ff5268a24701a055692","slug":"boy-beaten-by-man-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-155267-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में देर रात बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में देर रात बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
क्षेत्र में बढ़ती मारपीट की घटनाओं से कानून व्यवस्था पर सवाल
पुलिस थाना से महज 200 मीटर दूर हुई घटना, गश्त न होने पर उठे सवाल
तीन दिन में हमलों के कई मामले दर्ज, नहीं रुक रहीं घटनाएं
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, युवक को जबरन गाड़ी में डालकर ले गए हमलावर
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में लगातार सामने आ रही मारपीट और हमलों की घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते तीन दिन के भीतर ही कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें आपसी रंजिश या अन्य कारणों से लोगों पर हमला किया गया। ताजा मामला मंगलवार देर रात करीब तीन बजे का है, जब शहर के बीचोबीच एक बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। यह पूरी घटना पुलिस थाना से महज लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर घटी। हैरानी की बात यह है कि घटना के समय आसपास कहीं भी पुलिस गश्त नजर नहीं आई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक थार गाड़ी में सवार व्यक्ति मौके पर पहुंचता है और बाइक सवार युवक को रोककर उस पर हमला कर देता है। वीडियो में हमलावर युवक को सड़क पर गिराकर लगातार पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार काफी देर तक मारपीट चलती रही। आसपास के घरों के लोग शोर सुनकर बाहर निकले और बीच-बचाव करने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान एक और गाड़ी वहां पहुंची, जिसमें कुछ युवक सवार बताए जा रहे हैं। इसके बाद सभी लोग मिलकर घायल बाइक सवार को जबरन गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए और मौके से फरार हो गए। घटना देर रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि उस समय पुलिस की नियमित गश्त होती तो संभव है कि आरोपियों को मौके पर ही पकड़ा जा सकता था। घटना के काफी देर बाद कुछ पुलिस कर्मचारी वहां पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर युवक को अपने साथ ले जा चुके थे। इस पूरे मामले में एक और चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि जिस स्थान पर हमला हुआ, वहां पीड़ित युवक की बाइक सुबह तक खड़ी रही। करीब सुबह पांच बजे एक कार में कुछ लोग वहां पहुंचे और बाइक को भी वहां से उठाकर ले गए। इसके बावजूद इस पूरी घटना की किसी को भनक तक नहीं लगी।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है, जिसके चलते कार्रवाई के लिए पुलिस के पास ठोस आधार नहीं है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।