{"_id":"6a427ba04f6c410829070143","slug":"body-of-missing-youth-recovered-from-seer-khad-suspected-to-have-drowned-while-bathing-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-162733-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सीर खड्ड में लापता युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सीर खड्ड में लापता युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका
Mon, 29 Jun 2026 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
संशोधित खबर
तुंगड़ी के पास मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल की सीर खड्ड में नहाने के दौरान लापता हुए युवक का शव रविवार को तुंगड़ी के पास बरामद हुआ। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत पानी में डूबने से होना प्रतीत हो रहा है।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात थाना झंडूता में सूचना मिली थी कि राजेश कुमार पुत्र लेख राम निवासी गांव एवं डाकघर समोह, तहसील झंडूता सीर खड्ड में नहाते समय लापता हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रात में ही तलाश अभियान शुरू किया गया। रविवार सुबह तुंगड़ी के पास सीर खड्ड में एक शव दिखाई दिया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक के भाई जगदेव ने शव की पहचान राजेश कुमार के रूप में की। पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण पानी में डूबना प्रतीत हो रहा है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।