{"_id":"6075dd328ebc3e59067dc37d","slug":"board-classes-exam-bilaspur-news-sml3673732153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बीस हजार विद्यार्थियों ने दी बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बीस हजार विद्यार्थियों ने दी बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन
रावमापा बिलासपुर में परीक्षा देकर बाहर आते विद्यार्थी।
- फोटो : BILASPUR
भराड़ी (बिलासपुर)। दसवीं और बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में जिलाभर में बच्चों ने भारी उत्साह के साथ दी। सरकारी स्कूलों के 4854 और निजी स्कूलों के 7866 बच्चों ने मैट्रिक की परीक्षा दी। वहीं सरकारी स्कूल के 4637 और निजी स्कूलों के 3283 बच्चों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी। बच्चों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षा हाल में प्रवेश मिला।
स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा देने पहले दिन करीब 20 हजार विद्यार्थी पहुंचे। जिले में 120 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कन्या विद्यालय घुमारवीं, छात्र पाठशाला बिलासपुर, रावमापा पंजगाईं, रावमापा बरमाणा, रावमापा हरनोड़ा सहित सभी केंद्रों में हर विद्यार्थी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। प्रधानाचार्य कुलदीप डोगरा ने बताया कि स्कूल में सामाजिक दूरी का विशेष ख्याल रखा गया। हर विद्यार्थी को एक डेस्क छोड़कर परीक्षा देने के लिए बैठाया गया। कन्या विद्यालय घुमारवीं में मैट्रिक के 160 और वारहवीं के 275 बच्चों ने परीक्षा दी।
उपनिदेशक उच्च शिक्षा राजकुमार ने बताया कि सभी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थीं। कोरोना के चलते हर परीक्षा केंद्र पर सामाजिक दूरी का खास ध्यान रखा गया। मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। बच्चों ने भी कोरोना नियमों का पालन करते हुए परीक्षा दी। उपनिदेशक ने कुछ परीक्षा केंद्रों का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की वार्षिक परीक्षाओं के चलते आगे भी पूरी एहतियात बरती जाएगी। जब तक बच्चों की परीक्षाएं चलेंगी, परीक्षा केंद्रों में लगातार सैनिटाइजर का छिड़काव किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।