{"_id":"5ef0f3128ebc3e42d74e89f9","slug":"blew-mannequin-china-president-bilaspur-news-sml3363371111","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका
विज्ञापन
बिलासपुर के चम्पा पार्क के पास चीनी राष्ट्रपति का पूतला फूंकते भाजयुमो के सदस्य।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर में सोमवार को मोर्चा अध्यक्ष पंकज शर्मा की अध्यक्षता में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पूतला फूंका। भाजयुमो ने इस दौरान जमकर चीन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। भाजयुमों ने जनता से चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने का भी आग्रह किया।
चीनी सेना द्वारा गलवां में की गई कायराना हरकत को लेकर भाजयुमो बिलासपुर ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजयुमो ने शहर के चंपा पार्क में चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया। इस अवसर पर भाजपा बिलासपुर के अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान, युवा मोर्चा के अध्यक्ष पंकज शर्मा, महामंत्री दिनेश, मनोज चंदेल व जिला के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। भाजयुमो ने गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रखा। वहीं प्रदेश के हमीरपुर से शहीद हुए अंकुश ठाकुर को भी श्रद्धांजलि दी।
युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा अंकुश ठाकुर की शहादत का सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि चीन को भारत के लोग ही आर्थिक रूप से मजबूत कर रहे हैं। कहा कि हमारे देश से कमाया हुआ पैसा हमारे देश के खिलाफ प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर देश का हर नागरिक यह तय कर ले कि चीन को आर्थिक रूप से कमजोर करना है तो चीन बिना युद्ध के ही भारत के आगे घुटने टेक देगा। उन्होंने कहा कि चीनी सरकार का विरोध करने के लिए सभी को एकजुट होकर चीनी सामान का बहिष्कार करना होगा।