फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Black Panther defeated Mahadev Warriors

Bilaspur News: ब्लैक पैंथर ने महादेव वॉरियर्स को दी मात

Tue, 26 Dec 2023 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Black Panther defeated Mahadev Warriors
भूम शिवा ने महावीर इनविजिबल को पराजित किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। बल्ह सिहणा में चल रही घंडीर प्रीमियर लीग के मैचों की श्रृंखला में ब्लैक पैंथर ने महादेव वॉरियर्स को 5 विकेट से हराया। भूम शिवा ने महावीर इनविजिबल को 12 रनों से मात दी।

मंगलवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए महादेव वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 139 और रन बनाए। इसमें सोनू ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। ब्लैक पैंथर की ओर से अंजनी धीमान ने 32 रन देकर 2 विकेट और राजेंद्र कुमार ने 19 रन देकर एक विकेट हासिल किया।। लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लैक पैंथर ने रिशांत चौहान के 45 और मोहित शर्मा के 37 रनों की बदौलत 18 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल की। एक अन्य मैच में भूम शिवा ने महावीर इनविजिबल को 12 रनों से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भूम शिवा ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 157 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। भूम शिवा की ओर से सौरव पठानिया ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। परमार ने 29 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए महावीर इनविजिबल की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट होकर 145 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed