फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJYM protested in Bilaspur and burnt an effigy of Rahul Gandhi.

Bilaspur News: भाजयुमो ने बिलासपुर में प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंका

Wed, 22 Apr 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 22 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
BJYM protested in Bilaspur and burnt an effigy of Rahul Gandhi.
बिलासपुर के गुरुद्वारा चौक पर राहुल गांधी का पुतला जलाने के बाद नारेबाजी करते भाजयुमो के कार्यक
महिला आरक्षण बिल के विरोध को बताया मातृशक्ति का अपमान
विज्ञापन

चेताया, रुख नहीं बदला तो किया जाएगा बड़ा आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर ने बुधवार को जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी की अध्यक्षता में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका और रोष जताया।

प्रदर्शन में जिला टीम, मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए। जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को मजबूत करने के लिए महिला आरक्षण बिल को संसद में पारित करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इसका विरोध किया, जो महिलाओं के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध देश की मातृशक्ति के सम्मान के खिलाफ है। कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को दुर्गा स्वरूप माना जाता है, लेकिन कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचा रही है। साथ ही हिमाचल में महिलाओं को 1500 रुपये देने के वादे पर भी लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।।युवा मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने अपना रुख नहीं बदला तो भविष्य में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस ने देश की मातृशक्ति का अपमान किया है, जिसे भाजपा किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed