फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP's political drama begins as soon as Independence Day arrives: Sankhyan

स्वतंत्रता दिवस आते ही शुरू होती है भाजपा की राजनैतिक नौटंकी : सांख्यान

Sun, 10 Aug 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 10 Aug 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
BJP's political drama begins as soon as Independence Day arrives: Sankhyan
-बोले, तिरंगे को राजनैतिक रंग देना बन चुकी है भाजपा की आदत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने कहा कि भाजपा जैसे ही स्वतंत्रता दिवस आता है तो तिरंगे पर अभियान चला कर अपनी राजनैतिक नौटंकी शुरू कर देती है। देश का राष्ट्रध्वज तिरंगा देश के हर नागरिक का अभिमान है, इसको राजनैतिक रंग देना भाजपा की पुरानी आदत बन चुका है।

प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि अब समय आ चुका है कि देश की जनता तिरंगे की आड़ में राजनीति करने वालों को पहचान चुकी और भाजपा को तिरंगे की याद सिर्फ स्वतंत्रता दिवस और चुनावों से पहले आती है। संदीप ने कहा कि कि जिन लोगों की सोच कभी तिरंगे के विरोध में रही हो, वे आज देशभक्ति का झूठा प्रदर्शन कर करके अपनी राजनीतिक वैतरणी पार लगाने की मंशा पालने में लगे रहते हैं। भाजपा का यह अभियान महज सोशल मीडिया पर फोओ खिंचवाने और राजनीतिक स्टंट तक सिमट कर रह गया है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा को राष्ट्रध्वज तिरंगे का इतना ही सम्मान करना है तो देश युवाओं को रोजगार, किसानों को एमएसपी और जनता को महंगाई से राहत क्यों नहीं मिलती। अब जनता भाजपा के इन हथकंडों को जान चुकी है और इसका जवाब भाजपा को मिलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed