फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP will take out protest rally today

Bilaspur News: भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

Sun, 10 Dec 2023 07:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
BJP will take out protest rally today
-घुमारवीं में जुटेंगे चारों विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कांग्रेस सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा सोमवार को घुमारवीं में आक्रोश रैली निकालेगी। जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन के तहत घुमारवीं के दकड़ी चौक से एसडीएम कार्यालय तक यह आक्रोश रैली निकाली जाएगी।

आक्रोश रैली के लिए भाजपा ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों से सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता सोमवार सुबह 10 बजे घुमारवीं में एकत्रित होंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार का एक साल का कार्यकाल बेहद निराशाजनक रहा है। कांग्रेस ने पिछले साल चुनाव में 10 गारंटियों का झुनझुना थमा कर लोगों को गुमराह किया था। एक साल बीत जाने के बावजूद एक भी गारंटी पूरी नहीं हो पाई है। लाखों महिलाएं प्रतिमाह 1500 रुपये और लाखों बेरोजगार युवा नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस ने सत्ता में आने पर विकास का कोई नया काम शुरू करना तो दूर भाजपा सरकार के समय लोगों की सुविधा के मद्देनजर खोले गए 1000 से अधिक संस्थान बंद कर दिए। बिलासपुर जिले के कोठीपुरा में जल शक्ति विभाग का डिवीजन कार्यालय, स्वारघाट और बल्हसीणा में कॉलेज, भराड़ी में तहसील और हरलोग में उप तहसील जैसे दर्जनों अन्य संस्थान कांग्रेस की राजनीतिक द्वेषभावना की भेंट चढ़ गए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने औहर में गोबिंद सागर झील पर भजवाणी पुल के निर्माण के लिए 103 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इस प्रोजेक्ट को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया है। कांग्रेस सरकार की इन्हीं जनविरोधी फैसलों और नीतियों के खिलाफ सोमवार को घुमारवीं में आक्रोश रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed