फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP will celebrate one year anniversary of government as Aakrosh Diwas

Bilaspur News: सरकार के एक साल के जश्न को आक्रोश दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा

Sat, 09 Dec 2023 05:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 05:48 PM IST
विज्ञापन
BJP will celebrate one year anniversary of government as Aakrosh Diwas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की एक साल की नाकामियों और जनविरोधी फैसलों के खिलाफ जिला भाजपा 11 दिसंबर को घुमारवीं में आक्रोश दिवस मनाएगी। इस मौके पर भाजपा उग्र प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में जिले भर से भाजपा कार्यकर्ता और आमजन भाग लेंगे। उसके बाद दकड़ी चौक से लेकर एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाल कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

घुमारवीं में पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने धरना प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर आयोजित भाजपा बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित किया। गर्ग ने कहा कि इस धरना-प्रदर्शन को श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा, झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल और सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। वर्तमान कांग्रेस सरकार के पास ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसको लेकर वह एक वर्ष का जश्न मनाए, लेकिन फिर भी यह सरकार अपना एक वर्ष पूर्ण करने पर जश्न मनाने की बात कर रही है। जश्न मानने योग्य तो ऐसा कोई भी काम हिमाचल प्रदेश में हुआ नहीं है। कुछ ऐसे काम हुए हैं जो जनता को लंबे समय तक याद रहेंगे। अब अगर वह जश्न मनाना चाहते हैं, तो वह मनाएं हमें कोई आपत्ति नहीं है। भाजपा इस जश्न का विरोध करेगी और 11 दिसंबर को आक्रोश दिवस के रूप में मनाएगी। बिलासपुर जिला के घुमारवीं में भाजपा जिला स्तरीय प्रदर्शन करेगी। इसमें जिले भर के लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed