Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP to intensify agitation if Science faculty is not restored.

Bilaspur News: विज्ञान संकाय बहाल नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करेगी भाजपा

Fri, 26 Jun 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 26 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
BJP to intensify agitation if Science faculty is not restored.
झंडूता कॉलेज में विज्ञान संकाय बंद करने पर भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता कॉलेज में विज्ञान संकाय की पढ़ाई बंद करने के फैसले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। झंडूता भाजपा मंडल ने 25 जून, शुक्रवार को एक बैठक में सरकार के इस निर्णय की निंदा की। मंडल ने 26 जून, शनिवार को कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।
भाजपा ने आरोप लगाया कि विज्ञान संकाय बंद होने से झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होगा। दूरदराज के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। इसमें विधायक जीतराम कटवाल और शाहतलाई मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

विधायक कटवाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत विज्ञान संकाय हटाना छात्रों के हितों के विपरीत है। झंडूता विधानसभा क्षेत्र की 45 में से 14 पंचायतें पिछड़े क्षेत्र में आती हैं। झंडूता कॉलेज ही यहां उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। विज्ञान संकाय बंद होने से विद्यार्थियों को 40 से 50 किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन की चेतावनी
कटवाल ने बताया कि विज्ञान संकाय बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आग्रह किया गया था। सरकार ने अब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द फैसला वापस नहीं लिया तो भाजपा आंदोलन को तेज करेगी। कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया।

पंचायत समिति चुनाव पर आरोप
बैठक में झंडूता पंचायत समिति अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भी कांग्रेस की कार्यप्रणाली की निंदा की गई। कटवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भाजपा समर्थित शीला देवी की दावेदारी का अनुचित विरोध किया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया बाधित करने का प्रयास भी किया। इसके बावजूद शीला देवी अध्यक्ष और शोभित धीमान उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसे लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed