फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP takes to the streets over the employment issue, opens a front against the government.

Bilaspur News: रोजगार के मुद्दे पर सड़कों पर उतरी भाजपा, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Sat, 29 Aug 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
BJP takes to the streets over the employment issue, opens a front against the government.
जिला मुख्यालय पर रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत: भाजपा
बिलासपुर में रैली निकालकर जताया रोष, उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं से किए वादे पूरा करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर विधानसभा चुनाव के दौरान बेरोजगार युवाओं से किए गए सरकारी एवं स्थायी रोजगार के वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिधि गृह बिलासपुर से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल की अगुवाई में उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल ज्ञापन भेजा गया।

भाजपा ने ज्ञापन में कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को सरकारी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने और स्थायी सरकारी नौकरियां देने के कई वादे किए थे। इन वादों के आधार पर प्रदेश के लाखों युवाओं ने कांग्रेस पर विश्वास जताया, लेकिन सत्ता में आने के बाद इन वादों को अपेक्षित रूप से पूरा नहीं किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिला बिलासपुर के हजारों शिक्षित एवं योग्य बेरोजगार युवा आज भी सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता और वर्षों की मेहनत के बावजूद रोजगार के पर्याप्त अवसरों से वंचित हैं। सरकारी विभागों में नियमित भर्ती प्रक्रिया पर्याप्त गति से न होने के कारण युवाओं में निराशा और आक्रोश बढ़ रहा है। ज्ञापन में राज्यपाल से मांग की गई कि बिलासपुर सहित प्रदेश के विभिन्न विभागों में रिक्त स्वीकृत पदों को चिह्नित कर नियमित भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करवाई जाए। साथ ही चुनावी घोषणा पत्र में बेरोजगार युवाओं से किए गए सरकारी नौकरी एवं स्थायी रोजगार के वादों की समीक्षा कर उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करवाया जाए। भाजपा ने भर्ती परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने तथा प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का स्पष्ट एवं ठोस रोडमैप तैयार करने की भी मांग उठाई। भाजपा ने कहा कि युवा प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनके भविष्य एवं रोजगार से जुड़े विषय पर सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित होना जरूरी है। उन्होंने राज्यपाल से मामले का संज्ञान लेकर बेरोजगार युवाओं के हित में उचित कार्रवाई के लिए प्रदेश सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आग्रह किया। रैली और प्रदर्शन में जिला प्रभारी रश्मिधर सूद, रणधीर शर्मा, जीत राम कटवाल, त्रिलोक जम्वाल, राजिंदर गर्ग, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर, नवीन शर्मा और प्यारेलाल चौधरी सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed