फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP started the second phase of membership campaign

Bilaspur News: भाजपा ने सदस्यता अभियान का दूसरा चरण किया शुरू

Tue, 01 Oct 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP started the second phase of membership campaign
- नड्डा के दौरे को लेकर विधायक कटवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रूपरेखा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता मंडल भाजपा ने सदस्यता अभियान का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। इसके मद्देनजर मंगलवार को झंडूता में मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें विधायक जीतराम कटवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

सदस्यता अभियान के प्रथम चरण की समीक्षा करने के साथ ही दूसरे चरण के लिए बूथ स्तर पर टीमें गठित की गईं। इसमें सहयोग के लिए युवा मोर्चा और आईटी टीमों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही 4 अक्तूबर को बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के अभिनंदन समारोह की रूपरेखा भी बनाई गई। जीतराम कटवाल ने कहा कि भाजपा परिवार का सदस्य बनने से वंचित रह गए लोगों को पार्टी की नीतियों और विचारधारा के साथ ही पिछले 10 साल में हुए देश के चहुंमुखी विकास से अवगत करवाएं। डोर-टू-डोर जाकर लोगों की सदस्यता करके उन्हें भाजपा से जोड़ें, ताकि देश राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ काम करने वाले संगठन के हाथों में सुरक्षित रह सके। जगत प्रकाश नड्डा विश्व सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ ही दूसरी बार केंद्रीय मंत्री तो बने ही हैं, साथ ही उन्हें राज्यसभा का नेता भी बनाया गया है। यह इस छोटे से पर्वतीय राज्य के लिए गौरव की बात है। बिलासपुर को कई बड़ी विकासात्मक परियोजनाएं उन्हीं की बदौलत मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed