{"_id":"672f614c64500505620ecd79","slug":"bjp-spokesperson-dharmani-took-a-jibe-at-the-cid-investigation-into-samosa-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-126276-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भाजपा प्रवक्ता धर्माणी ने समोसे की सीआईडी जांच पर कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भाजपा प्रवक्ता धर्माणी ने समोसे की सीआईडी जांच पर कसा तंज
विज्ञापन
-बोले, सरकार की प्राथमिकताओं पर उठे हैं सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। प्रदेश में समोसे की सीआईडी जांच के मामले में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि समोसे के लिए जांच बिठाने से सरकार की प्राथमिकताएं साफ झलकती हैं।
धर्माणी ने प्रदेश में बेरोजगारी, वित्तीय संकट और पेंशन में देरी जैसी समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का ध्यान असल मुद्दों से भटक गया है। कहा कि यह पहली घटना है जब समोसे न मिलने पर सीआईडी जांच बिठाई गई। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के इस फैसले को निराशाजनक बताया और कहा कि सरकार को जनता के असली मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। सीआईडी महानिदेशक द्वारा समोसे की जांच पर दिए गए बयान को धर्माणी ने गैर जिम्मेदाराना करार दिया। उनका कहना है कि सीआईडी और पुलिस सरकार का हिस्सा है, और बिना सरकार की सहमति के ऐसी जांच संभव नहीं है।