फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bjp protest against jnu issue.

जेएनयू प्रकरण पर भाजपा का प्रदर्शन

Sat, 20 Feb 2016 06:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)। Updated Sat, 20 Feb 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
bjp protest against jnu issue.

जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) प्रकरण को लेकर भाजपा उग्र हो गई है। शनिवार को घुमारवीं भाजपा ने प्रकरण को लेकर जोरदार रैली निकाली।

विज्ञापन


घुमारवीं भाजपा मंडल ने दकड़ी चौक से लेकर गांधी चौक तक रैली निकालते हुए जोरदार नारेबाजी की गई। इस दौरान गांधी चौक पर राष्ट्र विरोधी ताकतों का पुतला फूंका।

शुक्रवार को सदर भाजपा ने जिला मुख्यालय में इस प्रकरण के विरोध में जोरदार हल्ला बोला था। शनिवार को भी घुमारवीं भाजपा ने इस प्रकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने शहर के दकड़ी चौक से लेकर गांधी चौक तक झंडे लेकर रोष रैली निकाली। गांधी चौक में राष्ट्र विरोधी ताकतों का पुतला जलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रैली में शिक्षा संस्थान जेएनयू में चली देश विरोधी गतिविधियों की कड़ी निंदा की गई। भाजपा नेताओं राजेंद्र गर्ग, विक्रम शर्मा और नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

शिक्षण संस्थानों में सरकार लाखों करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में देश विरोधी गतिविधियां देश के लिए शुभ संकेत नहीं है।

उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल इस मसले को शांत करने की बजाय अपनी स्वार्थसिद्धि करने में लगे हुए हैं, जो कि शर्मनाक बात है। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रत्येक नागरिक का फर्ज है कि वह इस तरह की राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ  अपनी आवाज बुलंद करें।

उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतों को बेनकाब करने के लिए भाजपा को विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर,  महामंत्री जोरावर सिंह, उषा ठाकुर, शहरी इकाई अध्यक्ष कर्म चंद चंदेल, नवीन शर्मा, पदम देव, विकास राव, राजेश शर्मा, संदीप शर्मा, नरेंद्र शर्मा, कमला संधू, महेंद्र पाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed