{"_id":"57e6903b4f1c1b3276a830e5","slug":"bjp-protest-against-bassi-sub-division-at-naina-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने श्रीनयनादेवी में बोला कांग्रेस के खिलाफ हल्ला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने श्रीनयनादेवी में बोला कांग्रेस के खिलाफ हल्ला
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्री नयना देवी(बिलासपुर)।
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
बस्सी में धरना-प्रदर्शन करते विधायक रणधीर शर्मा व भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी श्री नयना देवी मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने चंगर क्षेत्र मध्यम सिंचाई परियोजना बस्सी डिवीजन कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। कार्यकर्ताओं ने करीब दो घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर चंगर सब डिवीजन बदलने को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार लगातार श्री नयना देवी विधान सभा क्षेत्र विशेषकर चंगर क्षेत्र के साथ अन्याय कर रही है। सत्ता में आते ही इस सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब श्री नयना देवी जी रोपवे का पंजाब सरकार से हुआ समझौता रद्द कर दिया। इस पर आज तक कोई भी आगामी कार्यवाई नहीं हुई है। यहां तक इस क्षेत्र के कई बस रूट बंद कर दिए गए हैं जबकि सड़कों और पीने के पानी व सिंचाई स्कीमों के काम रोक दिए गए।
विज्ञापन
इसके कारण यह क्षेत्र विकास की दृष्टी से पिछड़ गया। कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि चंगर क्षेत्र के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सौ करोड़ खर्च कर प्रोजेक्ट बनाया गया। इसके रखरखाव के लिए डिवीजन कार्यालय का रहना अति आवश्यक था। मगर सरकार ने उसे भी बदल दिया। उन्होंने कहा कि योजना के संचालक के लिए डिवीजन का होना जरूरी हैं।
विज्ञापन
परंतु कांग्रेस सरकार ने दस अगस्त 2016 को एक अधिसूचना जारी कर इस डिवीजन को सिंचाई और जन स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा के मत्याणा बदल दिया है। यह चंगर क्षेत्र के साथ किए जा रहे भेदभाव का एक और उदाहरण है। रणधीर शर्मा ने कांग्रेस सरकार के इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ आंदोलन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष शर्मा, जिला महासचिव राम कुमार जिला कार्यकारिणी सदस्य कै. गंगा राम और जगन्नाथ आदि नेताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर तोबा पंचायत के पूर्व प्रधान बलबीर सिंह पप्पी, रोड जम्मन के प्रधान लछु राम, बस्सी पंचायत के प्रधान खेमचंद, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक बल्ली भी मौजूद रहे।