{"_id":"68de769c824279df800d129b","slug":"bjp-national-president-jp-nadda-participated-in-the-immersion-of-durga-idol-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-145668-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में शामिल हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में शामिल हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
Thu, 02 Oct 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
गोबिंद सागर झील में दुर्गा विसर्जन करते जेपी नड्डा व अन्य। संवाद
धौलरा में शरदोत्सव का धूमधाम से हुआ समापन
दुर्गा पूजा समिति ने शहर में निकाली शोभा यात्रा
मंदिर में कार्यकर्ताओं से मिले जेपी नड्डा, सुनी जनसमस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बाबा नाहर सिंह बजिया के धौलरा मंदिर में शरदोत्सव (दुर्गा पूजा उत्सव) का वीरवार को धूमधाम से समापन हो गया। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा परिवार सहित मौजूद रहे। उन्होंने गोबिंद सागर झील में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में भाग लिया।
दुर्गा पूजा उत्सव में वीरवार को सुबह 10 बजे तक मां दुर्गा की महादशमी की पूजा संपन्न हुई। इसके बाद मां दुर्गा को पुष्पांजलि की गई। मंदिर में हवन यज्ञ के बाद माता को भोग लगाया गया। इसके बाद आरती की गई। मां के श्रृंगार को दर्पण के माध्यम से दिखाया गया, जिसके साथ ही भंडारा शुरू हो गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने मां भगवती के प्रसाद को ग्रहण किया। दोपहर 2 बजे मंदिर में स्थापित कलशों सहित मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश व भगवान कार्तिकेय की मूर्तियों की विदाई के रूप में विसर्जन यात्रा आरंभ हुई। मां दुर्गा की विदाई यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने धौलरा मंदिर में जमकर होली खेली। इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने नाचते गाते मां के जयकारे लगाते व भजन गाते हुए सारे शहर का वातावरण भक्तिमय बना दिया। यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर शहर के बीच से गुजरी और गोबिंद सागर झील किनारे लुहणू मैदान पहुंची। यहां पर पुजारी सुधांशु महाराज के सानिध्य में मां दुर्गा की विशेष पूजा भी संपन्न हुई । इसके बाद बोट के माध्यम से में माता की मूर्तियों को गोबिंद सागर झील के बीच ले जाया गया, जहां विधिवत रूप से जगत प्रकाश नड्डा ने परिवार और अन्य लोगों सहित दुर्गा मूर्ति विसर्जन किया। इस मौके पर विशेष ओलंपिक भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मल्लिका नड्डा, श्री नयना देवी जी विधायक रणधीर शर्मा, सदर विधायक त्रिलोक जमवाल, झंडूता विधायक जेआर कटवाल, बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी, नाचन विधायक विनोद कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण सिंह चंदेल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता स्वतंत्र सांख्यान, नगर परिषद बिलासपुर अध्यक्ष कमल गौतम, व्यापार मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष नरेंद्र पंडित, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
इनसेट
मंदिर में लोगों से मिले जेपी नड्डा
धौलरा पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मंदिर में लोगों से मिले। इस दौरान लोग अपनी समस्याएं लेकर भी पहुंचे। जेपी नड्डा ने समस्याएं सुनी और उचित सहायता का आश्वासन दिया। करीब एक घंटा जेपी नड्डा लोगों और कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने कहा कि यह दिन अच्छाई पर बुराई का प्रतीक है। उन्होंने लोगों को विजयदशमी की बधाई दी।