{"_id":"603e9f498ebc3ee96839407e","slug":"bjp-leader-varun-gandhi-told-bilaspur-news-mbd3815515197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं पैसा देने नहीं, बलिक बांध के काम में हाथ बंटाने को आया हूं ़वरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं पैसा देने नहीं, बलिक बांध के काम में हाथ बंटाने को आया हूं ़वरुण
विज्ञापन
खजुरिया/बिलासपुर (रामपुर)। सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि वह सभी किसानों का बहुत ही सम्मान करते हैं। इस वजह से वो कारसेवा करके बांध बना रहे लोगों के काम में हाथ बंटाने को आए हैं। उन्होंने कहा कि उनके खून की एक-एक बूूंद क्षेत्र के सच्चे और मेहनती लोगों के लिए ही है। उन्होंने बांध निर्माण के लिए एक लाख रुपये का अर्थिक सहयोग भी दिया।
सांसद मंगलवार को खजुरिया क्षेत्र के सीमांत बरेली जिले के ग्राम खमरिया गांव की बैगुल नदी पर पूर्व विधायक जयदीप सिंह बराड़ द्वारा ग्रामीणों की मदद से कारसेवा द्वारा बनाए जा रहे कच्चे बांध के पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने वैश्विक बीमारी कोरोना काल में उनके द्वारा किए जा रहे मदद के कार्य के दौरान कहा था कि मदद की जरूरत उन्हें नहीं, बल्कि शहर के लोगों को ज्यादा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को मेेहनती और ईमानदार बताते हुए कहा कि पूर्व विधायक जयदीप सिंह बराड़ द्वारा बांध बनाने का जो बीड़ा उठाया है, वह काबिले तारीफ है और वह उन्हें प्रणाम करते हैं। बांध के बनने से सैकड़ों गांवों के लोग अपनी फसल की सिंचाई करके उपज को बढ़ा सकेंगे। उन्होंने सहयोग के रूप में एक लाख रुपये का चेक देते हुए कहा कि वह उन्हें पैसे देने नहीं आया ह़ूं और पैसे तो कोई भी दे सकता है, मगर वह सभी लोगों के बीच उनके साथ कारसेवा में हाथ बंटाने को आया ह़ूं। राजनीति बहुत छोटी चीज है और असल चीज है रिश्ता। रिश्ते बनाना बहुत ही आसान होता है, मगर रिश्तों को निभाना कठिन काम होता है। कोई भी उनके संसदीय क्षेत्र के लोगों से रिश्ते निभाना सीखे। इससे पूर्व उन्होंने कन्याओं और क्षेत्र के लोगों के साथ बांध पर पहुंचकर गंगा मैया के जयकारों के साथ गंगाजल से पूजन किया और फावड़ा चलाकर कारसेेवा में योगदान भी दिया। पूर्व विधायक जयदीप सिंह बराड़ ने कहा कि सांसद ने उन सभी की जो हौसला अफजाई की है, उसके लिए वह पूरे रामपुर व बरेली जिले के किसानों की तरफ से धन्यवाद भी देते हैं। इस मौके पर ज्ञानी जैल सिंह, अमरजीत सिंह, नरेंद्र शर्मा, छत्रपाल सिंह, नंद लाल, चौधरी रघुवीर सिंह, बलवीर सिंह गंगवार, वेदप्रकाश कश्यप, ठाकुर कृष्णपाल सिंह, विजय पाल सिंह, नीरज गंगवार, चौधरी भजराज सिंह, लाखन सिंह चौहान, रमेश सिंह, सोमपाल गंगवार आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन बलवीर सिंह गंगवार ने किया।