{"_id":"61c8b6d0eb9db402895cb9be","slug":"bjp-leader-told-bilaspur-news-mbd4139917182","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की हर महिला को भाजपा ने सुरक्षा के साथ साथ दिया मान सम्मान : पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की हर महिला को भाजपा ने सुरक्षा के साथ साथ दिया मान सम्मान : पूजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर (रामपुर)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा ने कहा है कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा और मान सम्मान देकर बहुत बड़ी ताकत दी है। प्रदेश से अपराधियों का सफाया करके पूरे प्रदेश में अमन और शांति का माहौल योगी सरकार ने दिया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविवार को नगर की शिवबाग मंडी में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि पूरे देश और प्रदेश की महिलाओं को शौचालय, आयुष्मान, उज्ज्वला योजना, आवास, मुफ्त राशन आदि देकर लाभान्वित किया है। वहीं, प्रदेश की योगी सरकार ने पूरे प्रदेश से अपराधियों को प्रदेश से बाहर कर किया और जेल भेजकर भयमुक्त माहौल दिया है। जिससे आज सभी महिलाएं निर्भीक होकर कहीं भी और जा सकतीं हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने सभी महिलाओं को बेहतर सुरक्षा और मान सम्मान देकर उनके स्वाभिमान को और अधिक मजबूत किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने कहा कि अब हालत यह हैं कि अपराधी उत्तर प्रदेश में घुसने से पहले सौ बार सोचता है और पहले की सरकारों में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं था। इससे पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने राज्यमंत्री आदि के साथ मिलकर संयुक्त रुप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, प्रदेश उपाध्यक्ष दीक्षा गंगवार, जिलाध्यक्ष पारूल अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष रजनी जौहरी, कविता खुराना, स्फूर्ति जैन, मधुबाला गुगलानी, नेहा भारद्वाज, लक्ष्मी सैनी, देवकरन गंगवार, प्रमोद कुमार जौहरी, अर्चना गंगवार, श्वेता शर्मा, डोली रंधावा आदि ने भाग लिया। संचालन स्फूर्ति जैन, मधुबाला गुगलानी, कविता खुराना, नेहा भारद्वाज ने किया। वंदे मातरम के बाद कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।
---------------------
मुस्लिम महिलाओं ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला स्तरीय सम्मेलन में नगर व क्षेत्र के अलावा रामपुर, मिलक, केमरी, स्वार, टांडा आदि स्थानों से पहुंची तमाम मुस्लिम महिलाओं ने भी अपनी हिस्सेदारी दिखाई। मुस्लिम महिलाओं ने भी सम्मेलन में मोदी और योगी के जमकर जयकारे लगाए।
विज्ञापन
---------------------
जब मंच पर आए मोदी और योगी
बिलासपुर। संचालन कर रहीं स्फूर्ती जैन और कविता खुराना ने संचालन के दौरान कहा कि कार्यक्रम में अगर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए होते तो उनका और मनोबल बढ़ जाता। इस दौरान दोनों ने भीड़ की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह देखो मोदी जी और योगी जी आ रहे हैं। सभी की निगाहें भीड़ में आ रहे मोदी और योगी की वेशभूषा वाले दो किशोरों पर पड़ी। जो देखने में वास्तव में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तरह लग रहे थे। दोनों किशोरों ने मंच पर पहुंचकर सभी महिलाओं को अभिवादन किया। महिलाओं ने तालियां बजाकर और फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।