फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bjp leader nakvi told

प्रधानमंत्री की अपील का हो रहा असर, देश में 15सौ से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट लगे : नकवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
bjp leader nakvi told
बिलासपुर (रामपुर)। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील कारगर साबित हो रही है। देश में पीएम केयर के तहत 1500 मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना हो चुकी है।
विज्ञापन

बिलासपुर सीएचसी में नवनिर्मित मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन के अवसर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सरकार की भरपूर सुविधा, संसाधन एवं समाज की सावधानी व संयम ही कोरोना के कहर से देश को मुक्ति दिला सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी लोगों की सेहत-सलामती के संकल्प का नतीजा है कि आज भारत कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पहले से सुविधा संपन्न देशों के मुकाबले मजबूती से इस आपदा से बाहर निकल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली लहर के वक्त देश में इससे लड़ने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं थे लेकिन, करीब एक वर्ष के अंदर ही भारत कोरोना टेस्टिंग किट, डेडिकेटेड कोरोना अस्पताल व हेल्थ सेंटर, आइसोलेशन बेड, आईसीयू बेड, एन-95 मास्क का उत्पादन, पीपीई किट का निर्माण, मेडिकल ऑक्सीजन, वेंटीलेटर के उत्पादन से लेकर वैक्सीन तक पर आत्मनिर्भर हो गया है। जनवरी 2020 से पहले लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन मात्र 900 मीट्रिक टन प्रतिदिन था, जो मात्र कुछ महीनों में ही बढ़ कर प्रतिदिन 9000 मीट्रिक टन से ज्यादा हो गया है। केंद्रीय मंत्री ने देश में चल रहे वैक्सीनेशन सेंटर, टीकाकरण, कोरोना जांच, बच्चों के लिए बनाए गए वार्ड से लेकर कोरोना काल में गरीबों और जरूरतमंदो को उपलब्ध कराए जा रहे नि:शुल्क राशन तक के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed