फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP Kisan Morcha protests ban on construction of four lanes up to 100 meters

Bilaspur News: भाजपा किसान मोर्चा ने फोरलेन के 100 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध किया विरोध

Tue, 25 Feb 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 25 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
BJP Kisan Morcha protests ban on construction of four lanes up to 100 meters
-फोरलेन किनारे टीसीपी एक्ट लागू करने से पहले नहीं देखी जमीनी हकीकत
विज्ञापन

-लोगों पर पंचायत व एनएचएआई की एनओसी लेने की शर्त थोपना तर्कसंगत नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश सरकार द्वारा किरतपुर-नेरचौक फोरलेन और शिमला-मटौर फोरलेन किनारे कंट्रोल विड्थ से दोनों तरफ 100 मीटर तक निर्माण कार्य करने पर लगाए गए प्रतिबंध का भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं मंडल ने कड़ा विरोध जताया है। कहा कि सरकार के इस निर्णय से लोगों को अपने घरों का निर्माण करना कठिन हो गया है।

भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं मंडल के प्रधान देश राज शर्मा ने कहा है कि दोनों फोरलेन बिलासपुर जिले से होकर जा रहे हैं। जिले के लोग पहले भाखड़ा बांध, फिर एसीसी, एनटीपीसी, फोरलेन और अब रेल निर्माण से प्रभावित हुए हैं। फोरलेन निर्माण से घुमारवीं के कई भाखड़ा विस्थापित प्रभावित हुए हैं। कुछ लोगों के पास नाममात्र की जमीन रह गई है। घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी मौजूदा समय में टीसीपी मंत्री का जिम्मा देख रहे हैं। लेकिन उन्होंने फोरलेन किनारे टीसीपी एक्ट लागू करने से पहले जिले के लोगों की धरातल परिस्थिति को ध्यान में नहीं रखा। उन्होंने कहा कि फोरलेन किनारे निर्माण करने से पहले लोगों को पंचायत व एनएचएआई की एनओसी लेने की शर्त थोपना तर्कसंगत नहीं है। टीसीपी मंत्री और प्रदेश सरकार से भाखड़ा विस्थापितों को टीसीपी एक्ट में निर्माण करने में छूट प्रदान करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने लोकहित में इस निर्णय को वापस न लिया तो लोगों के साथ मिलकर सड़कों पर उतरकर विरोध किया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed