{"_id":"662e551edc45ad434d023435","slug":"bjp-is-working-considering-national-interest-as-supreme-katwal-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-116565-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशहित को सर्वोपरि मानकर काम कर रही भाजपा : कटवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशहित को सर्वोपरि मानकर काम कर रही भाजपा : कटवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- झंडूता में आयोजित हुए विकसित भारत संकल्प पदयात्रा के कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकसित भारत संकल्प पदयात्रा के तहत रविवार को समोह पंचायत के बूथ समोह-1, समोह-2, नेरस और विजयपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों की अध्यक्षता झंडूता विधायक जीतराम कटवाल ने की।
विधायक कटवाल ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है। पिछले दस साल से भाजपा की केंद्र सरकार देश हित को सर्वोपरि मानकर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल केवल अपनी जेब भरने के लिए सत्ता हासिल करना चाहते हैं। इसके लिए वह झूठ फरेब और छल-कपट की राजनीति का सहारा ले रहे हैं, लेकिन जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। कहा कि मोदी सरकार ने केंद्र के बजट का मुख और विकास का रुख गांवों की ओर मोड़ा है। इसी की बदौलत झंडूता विधानसभा क्षेत्र में भी विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। सड़कों का नेटवर्क मजबूत हुआ है। दूरियां कम होने के साथ ही लोगों के समय की बचत हो रही है। एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी सभी गारंटियों की गारंटी है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की गारंटियां केवल वोट बटोरने तक सीमित हैं।