फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP has become an event management company: Sankhyan

भाजपा बन गई है इवेंट मैनेजमेंट कंपनी : सांख्यान

Wed, 02 Jul 2025 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 02 Jul 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
BJP has become an event management company: Sankhyan
बोले- केंद्रीय मंत्री दौरे की आड़ में सरकार को कोस रहे, जनहित की कोई बात नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कोऑर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने कहा कि भाजपा अब एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी बनकर रह गई है, जिसका मकसद केवल भव्य आयोजन कर वाहवाही लूटना रह गया है। तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने पांच सितारा होटल में एकमात्र नामांकन पर प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर लोकतंत्र की पूरी प्रक्रिया का मजाक बना दिया है।

सांख्यान ने कहा कि भाजपा सार्वजनिक मंचों से कांग्रेस को कोसने और प्रदेश सरकार पर हमलावर होने की आदत बना चुकी है, जबकि जमीनी हकीकत से उनका कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के हालिया हिमाचल दौरे को प्रेस कॉन्फ्रेंस यात्रा करार देते हुए सवाल उठाया कि राज्य को आखिर क्या मिला? उन्होंने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की नियुक्ति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जिनके कार्यकाल में पीपीई किट घोटाले जैसे आरोप लगे, उन्हें फिर से अध्यक्ष बनाना भाजपा की मजबूरी दिखाता है। प्रदेश इस समय प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहा है, लेकिन भाजपा के नेता केवल बयानबाजी में व्यस्त हैं। अगर किसी केंद्रीय मंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया हो, तो उसकी तस्वीर सार्वजनिक की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गाली नहीं, जवाबदेही की राजनीति में विश्वास रखती है और पार्टी के कार्यकर्ता हर आपदा में जनता के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed