फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP distributed laddus in celebration of massive victory in Maharashtra

Bilaspur News: महाराष्ट्र में मिली प्रचंड जीत के जश्न में भाजपा ने बांटे लड्डू

Sun, 24 Nov 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 24 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
BJP distributed laddus in celebration of massive victory in Maharashtra
जीत के लिए जेपी नड्डा, पीएम मोदी को दी बधाई
विज्ञापन


यह विकास, सुशासन, सामाजिक न्याय की जीत : त्रिलोक


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के साथ ही कई राज्यों में हुए उपचुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की ऐतिहासिक जीत की खुशी में रविवार को भाजपा के बिलासपुर कार्यालय में मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल और जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान इस मौके पर विशेष तौर पर मौजूद रहे। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजयी उद्घोष किया गया।

भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तथा कर्मठ व समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की जीत है। जनता ने नकारात्मक राजनीति करने वालों को सबक सिखाया है। मिठाई बांटकर खुशी का इजहार करने के बाद कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार भी सुने।
विज्ञापन

त्रिलोक जमवाल ने कहा कि महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने अविस्मरणीय प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचा है। इस गठबंधन ने लगभग 80 फीसदी सीटों पर जीत का परचम लहराया है। गठबंधन को कुल 288 में से 234 सीटें मिली हैं। इनमें से भाजपा की हिस्सेदारी 132 सीटों की है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में हुए उपचुनावों में भी एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर जिला के रहने वाले हैं। उनके नेतृत्व में एक बार फिर से पार्टी के ऐतिहासिक प्रदर्शन से इस जिला के लोग भी खुद को गाैरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इन चुनावी नतीजों से जनता ने फिर से यह संदेश दिया है कि लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर पूरा भरोसा है। जनता इस बात को बखूबी समझ चुकी है कि देश भाजपा और उसके सहयोगी दलों के हाथों में ही सुरक्षित है। ‘फूट डालो-राज करो’ की नीति पर काम करने वाले राजनीतिक दलों को जनता ने नकार दिया है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर, शहरी इकाई अध्यक्ष मदन राणा, पार्षद संतोष जोशी व नरेश कुमारी, भीम चंदेल, संजीव डोगरा, रितेश मेहता, भूपेश चंदेल, हेमराज ठाकुर, विशालदीप वर्मा, अतुलपाल दास, नरेंद्र व अंजुम आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed