{"_id":"ec8880e13717d3888027014f65967669","slug":"bjp-defeated-badly-at-bilaspur-zila-parishad-polls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर जिला परिषद पर भाजपा का सुपड़ा साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर जिला परिषद पर भाजपा का सुपड़ा साफ
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 08 Jan 2016 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस का जादू चला है जबकि भाजपा का सुपड़ा साफ हो गया। पिछले चुनावों में आठ सीटें जीतने वाली भाजपा इस बार महज दो सीटों पर ही सिमट गई। इस बार कांग्रेस ने बढ़त हासिल करते हुए नौ सीटों पर कब्जा किया है। तीन निर्दलीय उम्मीदवार जिला परिषद सदस्य बनने में कामयाब हो गए। हालांकि, कांग्रेस ने 10 सीट जीतते हुए पूर्ण बहुमत का दावा किया है।
विज्ञापन
जिला परिषद चुनाव में इस बार करिश्माई नजीते सामने आए हैं। बिलासपुर के चार विकास खंडों में इस बार सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बढ़त हासिल की है। सदर विकास खंड में कांग्रेस ने बामटा, धार टटोह और छकोह तीन सीटों पर कब्जा जमाया। भाजपा महज कोटला सीट पर ही सिमट कर रह गई।
विज्ञापन
सदर में जहां स्थानीय विधायक बंबर ठाकुर की भाभी प्रेम लता ठाकुर जीत हासिल करने में कामयाब हुई। वहीं, पूर्व विधायक बाबू राम गौतम की धर्म पत्नी सावित्री गौतम को भी शानदार जीत मिली। घुमारवीं खंड में भाजपा महज एक सीट पर ही खाता खोल पाई। यहां कोठी वार्ड से भाजपा के समर्थित उम्मीदवार भारत भूषण शर्मा कामयाब हुए। दो सीटों हटवाड़ और डंगार में कांग्रेस ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
पट्टा में निर्दलीय उम्मीदवार इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा बाजी मार गए। झंडूता में भाजपा खाता भी नहीं खोल पाई। यहां से कांग्रेस ने दो सीटों पर कब्जा किया जबकि दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मार ली। नयनादेवी में भी भाजपा खाता नहीं खोल पाई। दोनों सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जनता ने अपना समर्थन दिया है।
सदर विकास खंड
वार्ड प्रत्याशी पार्टी
बामटा प्रेम लता कांग्रेस
धारटटोह सावित्री गौतम कांग्रेस
छकोह मीना देवी कांग्रेस
कोटला कमला देवी भाजपा
घुमारवीं विकास खंड
कोठी भरत भूषण भाजपा
हटवाड़ सुभाष कुमार कांग्रेस
डंगार अमी चंद कांग्रेस
पटटा पुरुषोत्तम शर्मा निर्दलीय
झंडूता विकास खंड
बरठीं हरीश धीमान निर्दलीय
जेजवीं बीना कुमारी निर्दलीय
बैहनां ब्राहमणा वंदना कुमारी कांग्रेस
समोह पुष्पा देवी कांग्रेस
श्री नयनादेवी विकास खंड
कुटैहला अमरजीत सिंह कांग्रेस
तरसूह छोटू राम डांगी कांग्रेस