फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bishnu Mahila Mandal visited Mata Nayana

Bilaspur News: बिशनू महिला मंडल ने किए माता नयना के दर्शन

Mon, 24 Mar 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 24 Mar 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bishnu Mahila Mandal visited Mata Nayana
श्री नयना देवी जी मंदिर में उपस्थित हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा व महि
- राज्य सहकारी बैंक के निदेशक ने सदर के महिला मंडलों के लिए शुरू की योजना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा ने सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले महिला मंडल की सदस्यों को देव दर्शन करवाने की योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को आवागमन सहित सभी व्यवस्थाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी।

सुनील शर्मा ने पहले चरण में महिला मंडल बिशनू की सदस्यों को सोमवार को श्री नयना देवी के दर्शन करवाए। कहा कि अक्सर माता-बहनें घर के कामकाज और गृहस्थी में व्यस्त रहती हैं। वह अपने लिए समय नहीं निकाल पाती। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से प्रभावित होकर माता, बहनों को देव दर्शन करवाने का निर्णय लिया है। बताया कि इस योजना के तहत माताओं, बहनों को शुरुआती दौर में एक दिवसीय दौरे के दौरान माता श्री नयना देवी के दर्शन करवाए जाएंगे। दूसरे चरण में इस योजना में प्रदेश के और देव स्थलों को भी जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर महिला मंडल बिशनू की प्रधान पूनम ठाकुर और सचिव पूनम ने कहा कि महिला मंडल की सदस्यों के साथ देव दर्शन करने की अलग ही अनुभूति हुई। उन्होंने इस योजना को शुरू करने के लिए सुनील शर्मा का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed