फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Birth anniversary of litterateur Pandit Chandradhar Sharma Guleri celebrated at Diet Jukhala.

Bilaspur News: डाइट जुखाला में मनाई साहित्यकार पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी की जयंती

Tue, 07 Jul 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Birth anniversary of litterateur Pandit Chandradhar Sharma Guleri celebrated at Diet Jukhala.
डाइट जुखाला में साहित्यकार पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित
प्रशिक्षुओं को हिंदी भाषा, साहित्य के संरक्षण में भूमिका निभाने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जुखाला में हिंदी साहित्य के महान साहित्यकार पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी की जयंती मनाई गई। इसकी अध्यक्षता उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता निशा गुप्ता ने की।

उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी के आदर्शों और साहित्य से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। हिंदी भाषा के प्रवक्ता राकेश कुमार ने पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की जानकारी दी। उन्होंने हिंदी साहित्य, भाषा एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया। उन्होंने बताया कि गुलेरी ने अपनी मौलिक लेखनी, शोधपरक दृष्टि और कालजयी रचनाओं के माध्यम से हिंदी साहित्य को नई दिशा प्रदान की। प्रशिक्षु अध्यापिका ईशा चंदेल ने पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी के जीवन एवं साहित्यिक परिचय पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रशिक्षु चांदनी ने गुलेरी की प्रसिद्ध कहानी उसने कहा था का प्रभावशाली एवं भावपूर्ण वाचन कर सभी श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। वहीं, कंगना डटवालिया ने गुलेरी की रचना धर्म और समाज पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए उसके सामाजिक एवं नैतिक पक्षों का सुंदर विश्लेषण किया। इस दौरान पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी के जीवन एवं साहित्य पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में किशोरी लाल, अरविन, नीलम, करण, चांदनी, ईशा चंदेल और सरोज कुमार विजेता रहे। संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने सभी प्रशिक्षु अध्यापकों से हिंदी भाषा एवं साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कुलदीप शर्मा, सोमनाथ कालिया, नरवीर सिंह, दिग्विजय मल्होत्रा, डॉ. नीलम, रविंद्र, रीता, कमलेश, चंद्रकांत, कुलदीप सिंह, अनिल, अतुल शर्मा, विजय, प्रशिक्षु अध्यापक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed