{"_id":"68de7c7d38db6436490c76ee","slug":"bilaspur-won-the-hockey-title-by-defeating-ghumarwin-school-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-145667-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हॉकी में बिलासपुर ने घुमारवीं स्कूल को हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हॉकी में बिलासपुर ने घुमारवीं स्कूल को हराकर जीता खिताब
Thu, 02 Oct 2025 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं स्कूल में अंडर-19 छात्र वर्ग की मेजर गेम्स का दूसरा दिन
आज होगा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला घुमारवीं में चल रही अंडर-19 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेलों के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए।
इस प्रतियोगिता में करीब 28 स्कूलों के 273 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। दूसरे दिन हॉकी, हैंडबाल, बास्केटबाल, योगा के मुकाबले हुए। खेल आयोजन समिति के प्रभारी पवन ने बताया कि हॉकी के फाइनल मुकाबले में छात्र पाठशाला बिलासपुर ने छात्र पाठशाला घुमारवीं को 4-0 से हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। योगा के फाइनल मुकाबले में राजकीय उच्च पाठशाला बलघाड़ विजेता और एसजीआईएस झंडूता उपविजेता रहा। बास्केटबाल में बरमाणा स्कूल ने दधोल स्कूल और घुमारवीं ने बिलासपुर स्कूल को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। हैंडबाल में मोरसिंघी ने बिलासपुर और घुमारवीं ने कुहमझवाड़ स्कूल को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।