फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur wins in Kabaddi; Balh Churani School wins in Kho-Kho.

Bilaspur News: कबड्डी में बिलासपुर, खो-खो में बल्ह चुरानी स्कूल विजेता

Wed, 09 Sep 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur wins in Kabaddi; Balh Churani School wins in Kho-Kho.
कंदरौर स्कूल में आयोजित छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलों में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते
कंदरौर में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

सदर खंड के 10 स्कूलों की 100 छात्रा खिलाड़ियों ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर में चल रही अंडर-19 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में सदर खंड के 10 स्कूलों की करीब 100 छात्रा खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और वॉलीबाल में दमखम दिखाया।
समापन समारोह में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट कर मुख्यातिथि को सलामी दी। स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन को 5100 रुपये की राशि भेंट की।
विज्ञापन

खेल प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि वॉलीबाल में ग्वालमुथानी स्कूल विजेता और कुहमझवाड़ स्कूल उपविजेता रहा। बैडमिंटन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सह-शिक्षा बिलासपुर ने पहला और कुहमझवाड़ ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी में बिलासपुर स्कूल विजेता और बल्ह चुरानी स्कूल उपविजेता रहा। खो-खो में बल्ह चुरानी स्कूल विजेता और कुहमझवाड़ स्कूल उपविजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल राउंडर बेस्ट का खिताब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सह-शिक्षा बिलासपुर ने अपने नाम किया। मार्चपास्ट में चलैहली स्कूल विजेता रहा। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य निर्मला चौहान, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष अनु सहित अन्य शिक्षक और गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed