{"_id":"6541438b09643b4ce50c0734","slug":"bilaspur-una-road-project-expected-to-be-approved-soon-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-7976-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर-ऊना सड़क परियोजना को जल्द मंजूरी की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर-ऊना सड़क परियोजना को जल्द मंजूरी की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पीडब्ल्यूडी विभाग ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर मंजूरी के लिए सरकार को भेजी फाइल
- एमडीआर 116 पर 224 करोड़, दूसरे चरण में शाहतलाई से लठ्यानी की एमडीआर 112 में 65 करोड़ खर्च होंगे
सुभाष कपिल
झंडूता (बिलासपुर)। बिलासपुर-ऊना जिले को जोड़ने वाली 289 करोड़ की महत्वाकांक्षी घुमारवीं लठ्यानी सड़क के सुधारीकरण और विस्तारीकरण के कार्य की प्रक्रिया पूरी होने से 55 किलोमीटर सड़क के उन्नयन के कार्य को शीघ्र मंजूरी मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग ने इस बाबत तमाम औपचारिकता पूरी कर प्रदेश सरकार को भेज दी है। वहीं प्रदेश सरकार को सेंटर रोड फंड से मंजूरी की स्वीकृति प्रदान होने के बाद इस बड़े प्रोजेक्ट को पंख लगेंगे।
लोक निर्माण विभाग के आलाधिकारियों के अनुसार मंजूरी मिलने के बाद घुमारवीं से बाड़ी करंगोंडा, बरड़-सुन्हाणी, बरठीं, भल्लू, मलारी, बल्ह सीना, दसलेहड़ा, झबोला, शाहतलाई बच्छरेटू, कोडरा बुधान और लठ्यानी मार्ग के कार्य को लोक निर्माण विभाग ठेकेदार के माध्यम से डेढ़ वर्ष की निर्धारित समय अवधि में पूरा करवाएगा। सड़क का निर्माण का कार्य दो एमडीआर में होगा। पहले चरण में घुमारवीं से शाहतलाई की एमडीआर 116 पर 224 करोड़, जबकि दूसरे चरण में शाहतलाई से लठ्यानी की एमडीआर 112 में 65 करोड़ खर्च होंगे। वहीं घुमारवीं से लठ्यानी तक सड़क पर डबल लेन से पांच पुलों का आधुनिक तकनीक से निर्माण होगा। जबकि, सड़क मार्ग को मध्यवर्ती लेन की तरह बनाया जाएगा। इस सड़क मार्ग की खास बात यह रहेगी कि 55 किलोमीटर सड़क मार्ग का निर्माण तीन डिवीजनों के माध्यम से किया जाएगा। पहला घुमारवीं डिवीजन के तहत घुमारवीं से बरड़ तक चार किलोमीटर दूसरा झंडूता डीविजन में बरड़ से कोडरा तक 42 किलोमीटर जबकि तीसरा कोडरा से लठ्यानी तक नौ किलोमीटर सड़क मार्ग का निर्माण कार्य बंगाणा डिवीजन के अधीन किया जाएगा। बता दें कि सड़क उन्नयन के बाद धार्मिक दृष्टि से दियोटसिद्ध, बाबा बालक नाथ जी की तपोस्थली शाहतलाई और शिव मंदिर बच्छरेटू में आने वाले श्रद्धालुओं को सफर करना बेहद सुखद और आरामदायक होगा। एक समय में दो वाहनों के आने जाने की बेहतर सुविधा रहेगी। वहीं ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिले के झंडूता,घुमारवीं, बड़सर और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की लाखों की आबादी वाले क्षेत्र की जनता इससे लाभान्वित होगी।
लोक निर्माण विभाग डिवीजन झंडूता के मंडलीय अधिशाषी अभियंता कृष्ण कान्त चौहान ने बताया कि 298 करोड़ की महत्वकांक्षी परियोजना से 55 किलोमीटर लंबे मध्यलेन सड़क मार्ग के उन्नयन कार्य की लोक निर्माण विभाग ने सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद प्रदेश सरकार को भेज दी हैं। प्रदेश सरकार को सेंटर रोड फंड (सीपीआर) से स्वीकृति प्रदान होने के बाद जल्द ही लोक निर्माण विभाग सड़क मार्ग के कार्य में जुट जाएगा। झंडूता विधानसभा क्षेत्र विधायक जे आर कटवाल ने बताया कि घुमारवीं से लठ्यानी सड़क मार्ग को एमडीआर में अपग्रेड करने के प्रयास किए गए, जिसमें कामयाबी मिली। केंद्र सरकार से स्वीकृति प्रदान होने के बाद लोगों का इस सड़क मार्ग का सपना पूरा होगा। सफर करने में लोगों को बेहद आरामदायक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।