फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur TB free Himachal 29 panchayats TB free

जिले की 29 पंचायतें टीबी मुक्त : उपायुक्त

Mon, 12 Aug 2024 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur
TB free Himachal
29 panchayats TB free
-क्षय रोग उन्मूलन के लिए परीक्षण बढ़ाने पर जोर दें विभाग
विज्ञापन

-जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों का लें सहयोग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। टीबी मुक्त हिमाचल प्रदेश कार्यक्रम के तहत जिले की 29 पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं। टीबी मुक्त बनाने के लिए संबंधित विभाग प्राथमिकता दें। घर-घर जाकर लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करें। यह बात उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि लोगों को बताएं कि समय पर टीबी रोग की पहचान होने पर इसकी रोकथाम संभव है। स्वास्थ्य विभाग को दिशानिर्देश दिए कि प्रभावित पंचायतों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करें। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर, समय-समय पर आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में भी क्षय रोग के बारे में लोगों को जागरूक करें। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों का भी आवश्यक सहयोग लिया जाना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को क्षय रोग उन्मूलन के लिए परीक्षण बढ़ाने पर जोर देने को कहा। उन्होंने संबंधित विभागों से कहा कि 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। इसको पूरा करने के लिए अधिकारी हर स्तर पर प्रयास करें। बताया कि जिले में वयस्क टीबी टीकाकरण शुरू हो चुका है। अब तक दो हजार वयस्कों को यह खुराक दी जा चुकी है। बताया कि जिला क्षय रोग उन्मूलन अधिकारी डॉक्टर अनंत चौहान ने बताया कि जिले में टीबी मुक्त अभियान को सुदृढ करने के लिए रविवार को आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर जागरूक कर रही हैं। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परविंद्र सिंह,बीएमओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed