फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur students will be introduced to the culture and heritage of Gujarat.

Bilaspur News: गुजरात की संस्कृति और विरासत से रूबरू होंगे बिलासपुर के विद्यार्थी

Wed, 07 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur students will be introduced to the culture and heritage of Gujarat.
एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत 10 विद्यार्थी और एस्कॉर्ट शिक्षिका जाएंगी शैक्षिक भ्रमण पर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत जिले के पीएम श्री स्कूलों के 10 विद्यार्थी गुजरात के शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे। विद्यार्थियों का यह भ्रमण 9 से 13 अक्तूबर तक प्रस्तावित है। उनके साथ एस्कॉर्ट शिक्षिका रीता ठाकुर भी रहेंगी।
शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुजरात की समृद्ध संस्कृति, कला, इतिहास, परंपराओं, शैक्षणिक गतिविधियों और स्थानीय जीवनशैली से परिचित करवाना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को दूसरे राज्य की संस्कृति को करीब से समझने के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के बीच सांस्कृतिक एवं शैक्षिक आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा। भ्रमण के दौरान विद्यार्थी गुजरात के प्रमुख ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का दौरा करेंगे। इनमें साबरमती आश्रम और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन स्थलों के माध्यम से विद्यार्थी गुजरात के इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन और आधुनिक भारत की विकास यात्रा को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर उप निदेशक शिक्षा गुणवत्ता एवं जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा बिलासपुर निशा गुप्ता और प्रधानाचार्य डाइट बिलासपुर जुखाला राकेश कुमार मनकोटिया ने विद्यार्थियों और एस्कॉर्ट शिक्षिका को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, आपसी समझ, सांस्कृतिक सम्मान और विविधता में एकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को राज्य से बाहर जाकर अलग-अलग संस्कृतियों और परंपराओं को समझने का अवसर उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed