फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur student dies in road accident in Punjab

बिलासपुर की छात्रा की सड़क हादसे में पंजाब में हुई मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bilaspur student dies in road accident in Punjab
बिलासपुर की छात्रा की सड़क हादसे में पंजाब में हुई मौत
विज्ञापन

बिलासपुर (रामपुर)। अपने परिवार के साथ टेंपो से स्वर्ण मंदिर मत्था टेकने जा रही एक छात्रा की हाईवे पर अनियंत्रित टेंपो पलटने से मौत हो गई तथा पांच लोग चोटिल हो गए। मंगलवार को छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगरिया कलां का मोहल्ला आनंदनगर निवासी तरसेम सिंह गल्ले का कारोबार करते हैं। तरसेम सिंह दो दिन पूर्व एक टैंपो से अपने परिवार के साथ स्वर्ण मंदिर के दर्शन करने गए थे। टेंपो में उनके परिवार के साथ ही मोहल्ले के ही अन्य दस लोग भी सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पंजाब प्रांत के जिला खन्ना में टेंपो हाईवे पर चढ़ाई के दौरान डिवाइडर से टकराकर अचानक पलट गया। हादसे में तरसेम सिंह की 18 वर्षीय पुत्री सिमरन कौर उर्फ सिम्मी की मौके पर ही मौत हो गई तथा पांच लोग घायल हो गए। सोमवार की दोपहर हुए हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को हाईवे किनारे बैठाया तथा समीप के एक अस्पताल में ले जाकर पुलिस ने भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सिमरन कौर को मृत घोषित कर दिया। सिमरन कौर इंटरमीडिएट की छात्रा थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार की सुबह छात्रा का शव परिजन घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से जुड़े लोगों ने बताया कि सभी घायलों की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed