{"_id":"6a3550d133e7e2f56d0fe66e","slug":"bilaspur-sets-a-new-record-in-the-annual-credit-plan-achieving-11731-of-the-target-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-162088-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर ने वार्षिक ऋण योजना में रचा नया कीर्तिमान, 117.31 फीसदी लक्ष्य हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर ने वार्षिक ऋण योजना में रचा नया कीर्तिमान, 117.31 फीसदी लक्ष्य हासिल
Fri, 19 Jun 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित बैंक की जिला समन्वय समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत: डीपीआरओ
डीएलआरसी-डीसीसी बैठक में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की शत-प्रतिशत संतृप्ति पर जोर
जिले का बैंकिंग कारोबार 13,750 करोड़ रुपये के पार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले ने वार्षिक ऋण योजना के क्रियान्वयन में शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित लक्ष्य का 117.31 प्रतिशत हासिल किया है। जिले के लिए तय 1770.75 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले बैंकों ने 2077.25 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया। यह जानकारी शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक में दी गई।
बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र ग्रामीण और शहरी अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी बैंकों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। भारतीय रिजर्व बैंक शिमला के प्रबंधक आशीष सांगड़ा ने बैंकों को री-केवाईसी प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करने, अनक्लेम्ड जमा राशि कम करने तथा वित्तीय समावेशन को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के ऋण-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) में सुधार की आवश्यकता पर भी बल दिया।
नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक साहिल कीर्ति ने वित्तीय वर्ष 2027-28 की संभावित ऋण योजना (पीएलपी) तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि कृषि, उद्योग, सेवा क्षेत्र और ग्रामीण विकास से जुड़ी ऋण संभावनाओं पर विभिन्न हितधारकों के साथ चर्चा की गई है। अग्रणी जिला प्रबंधक एवं यूको बैंक बिलासपुर के एलडीएम चंद्रशेखर यादव ने बताया कि प्राथमिकता क्षेत्र में 81.18 प्रतिशत तथा गैर-प्राथमिकता क्षेत्र में 602.95 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया। कृषि क्षेत्र में 653.97 करोड़ रुपये, एमएसएमई क्षेत्र में 586.97 करोड़ रुपये तथा अन्य प्राथमिकता क्षेत्रों में 25.65 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत मार्च 2026 तक जिले में 50,344 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। वहीं, 31 मार्च 2026 तक जिले का कुल बैंकिंग कारोबार बढ़कर 13,750.44 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बैठक में जनधन से जन सुरक्षा अभियान, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, वित्तीय समावेशन तथा ऋण-जमा अनुपात से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने बैंकों को ऋण वितरण की संभावनाओं का विस्तार कर सीडी रेशियो में सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक में आरबीआई, नाबार्ड, विभिन्न बैंकों, सरकारी विभागों और विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों ने भाग लिया।