फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur's Gobindsagar lake got dragon boat

गोबिंदसागर झील में चलेगी ड्रैगन बोट

Thu, 16 Dec 2021 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bilaspur's Gobindsagar lake got dragon boat
बिलासपुर। एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियों के साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में जारी प्रयासों के तहत बिलासपुर में अब ड्रैगन बोट भी उपलब्ध हो गई है। इस बोट को गोबिंद सागर झील में उतारने के साथ ही इसका सफल ट्रायल भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

बिलासपुर कायाकिग एंड कैनोइंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों के सामने इस ड्रैगन बोट को जलक्रीड़ा प्रेमी खिलाडिय़ों की मदद से झील में उतरा गया। इसी के साथ अब बिलासपुर आने वाले सैलानी और स्थानीय लोगों के बीच ड्रैगन बोट आकर्षण का केंद्र बनेगी। साथ ही वाटर स्पोर्ट्स के खिलाड़ी ड्रैगन बोट का प्रशिक्षण भी ले सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि बिलासपुर जिले को पहली ड्रैगन बोट मिली है। यह ड्रैगन बोट अन्य बोटों के मुकाबले सुविधाजनक और सुंदर है। ड्रैगन बोट में 12 लोग एक साथ बैठकर झील की सैर कर सकते हैं। बिलासपुर वाटर स्पोर्ट्स सेंटर की प्रभारी जमुना ठाकुर ने बताया कि अभी तक बिलासपुर सेंटर के पास कायक व पावर बोट तो मौजूद थे। अब ड्रैगन बोट भी शामिल हो गया है। जल्द ही जलक्रीड़ा प्रेमियों को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। बिलासपुर सेंटर में इस ड्रैगन बोट का खिलाड़ियों को आनंद उठाने का भी मौका मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है बोट की खासियत
ड्रैगन बोट एक वाटरक्राफ्ट है जिसे चीनी ड्रैगन के रूप में आकार देकर सजाया गया है। खासियत यह है कि इस बोट को एक साथ 12 लोग ड्रम की बीट पर चलाते हैं। जैसे ही ड्रम या ढोल पर चोट होती है तो उसी तर्ज पर बोट चालक एक साथ चप्पू चलाते हैं। अधिकारियों के अनुवसार ड्रैगन बोट की कीमत करीब चार लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed