फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur Pharmacy Officers Association Jhanduta submitted memorandum

Bilaspur News: फार्मेसी अधिकारी संघ झंडूता ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

Sun, 05 Nov 2023 07:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur
Pharmacy Officers Association Jhanduta
submitted memorandum
-अधिकारियों पर बढ़ रहा कार्य का बोझ, अतिरिक्त पद भरने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। फार्मेसी अधिकारी संघ झंडूता इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार से मिला। संघ ने विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया और ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता कर रहे अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्यारे लाल सोनी और धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य खंड झंडूता के तहत पांच स्वास्थ्य उपकेंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तलाई के तहत चार स्वास्थ्य उपकेंद्र, सिविल अस्पताल बरठीं के तहत पांच स्वास्थ्य उपकेंद्र और नौ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों को दवाइयां वितरण करने का काम भी फार्मेसी अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। यह सारा कार्य पहले स्वास्थ्य पर्यवेक्षक की ओर से किया जाता था। टीबी की दवाइयां मरीजों को वितरित करने का कार्य और टेस्ट भी फार्मेसी अधिकारियों द्वारा किए जा रहे हैं। इस कारण उन पर अतिरिक्त कार्य का बोझ बढ़ गया है, लेकिन अतिरिक्त पदों का सृजन नहीं किया गया। विवेक कुमार ने उनकी मांग और समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर फार्मेसी संघ की खंड कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष शक्ति पाल गौतम, जितेंद्र गौतम, सचिव नरेश जसवाल, संजय शर्मा, विनीत कुमार, विजय कुमार, सोमदत्त और अंजुल शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed