फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news himachal news network of roads and bridges Jhanduta area : Katwal

झंडूता क्षेत्र में बिछाया सड़कों और पुलों का जाल : कटवाल

Sun, 11 Sep 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news himachal news network of roads and bridges Jhanduta area : Katwal
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा में सभी क्षेत्रों को चरणबद्ध तरीके से विकास कार्यों के साथ जोड़ा जा रहा है। रविवार को ग्राम पंचायत मलांगण के कलर, कुठेड़ा और भैरो मंदिर में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जीत राम कटवाल ने ये बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिए जुटी है। केंद्र और राज्य सरकार ने हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सडक़ निर्माण के साथ ही गांवों का विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।
विज्ञापन

इसी कारण झंडूता विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने सड़कों और पुलों का सुदृढ़ जाल बिछाने का कार्य किया। वर्तमान सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से भी आम जनमानस की समस्याओं का हल किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि गरीब तथा निर्धन लोगों के उत्थान के लिए भी कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत वृद्धजनों की आयु सीमा को कम करने का भी ऐतिहासिक निर्णय वर्तमान सरकार द्वारा लिया गया है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में वर्तमान सरकार ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की गई है।
इसके साथ ही पहली जुलाई से महिलाओं के लिए एचआरटीसी की बसों में सफर करने के लिए भी किराये में छूट देने का निर्णय वर्तमान सरकार ने किया गया है। इस अवसर पर विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया।

साथ ही अधिकारियों को भी लोगों की समस्याओं को निपटाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान ग्राम पंचायत मलागण के प्रधान जोगिंदर सिंह, उप प्रधान सर्वजीत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed