फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news himachal news MLA Rajesh met the CM after the ACC plant was locked

Bilaspur News: एसीसी प्लांट पर ताला लगने के बाद सीएम से मिले विधायक राजेश

Thu, 15 Dec 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news himachal news MLA Rajesh met the CM after the ACC plant was locked
बिलासपुर। अदाणी समूह की ओर से एसीसी सीमेंट प्लांट पर ताला लगाने के बाद जिले से कांग्रेस के एकमात्र घुमारवीं विस से विधायक राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से दिल्ली में मुलाकात की। धर्माणी ने कहा कि वह हर हाल में अपने जिले के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इस समस्या को जल्द ही सुलझा दिया जाएगा।
विज्ञापन

घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी ने कहा कि जिले और प्रदेश के लोगों के हितों से खिलवाड़ किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि सीमेंट कंपनियों की मनमानी किसी भी हाल में सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने उपायुक्त बिलासपुर से भी इस विषय पर चर्चा की और समस्या को जल्द सुलझाने का आग्रह किया। उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का हल निकालने में प्रदेश सरकार सफल होगी। धर्माणी ने कहा कि अदाणी समूह के इस तरह के तानाशाही निर्णयों को प्रदेश सरकार मान्य नहीं करेगी।
विज्ञापन

सरकार पहले अपने लोगों के हित के बारे में सोचेगी और उनकी रोजी रोटी को लेकर किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed