फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news himachal news Dhabas closed in Barmana, some in preparation due to barmana ciment plant

Bilaspur News: बरमाणा में ढाबे हो गए बंद, कुछ तैयारी में

Fri, 16 Dec 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news himachal news Dhabas closed in Barmana, some in preparation due to barmana ciment plant
बरमाणा में ढाबा संचालक मस्तराम ग्राहक आने का इंतजार करते हुए। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। बरमाणा सीमेंट प्लांट के बंद होने से कामगारों और ट्रक चालकों पर ही मार नहीं पड़ी है, बल्कि आसपास क्षेत्र के करीब 100 ढाबे भी बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। ये ढाबे कामगारों और ट्रक चालकों पर ही आश्रित थे। ढाबा संचालकों पर दोहरी मार पड़ी है। एक तो काम धंधा ठप हो गया, दूसरा उन्हें बंद दुकान का किराया भी भरना पड़ेगा। काम धंधा ठप होने से कई ढाबे तो बंद कर दिए हैं। कुछ को बंद करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

बरमाणा सीमेंट प्लांट में करीब 800 कामगार कार्यरत थे। प्लांट से करीब 3,800 ट्रक ढुलाई करते हैं। इन ट्रकों के चालकों और कामगारों पर आश्रित 100 से ज्यादा से ढाबे बरमाणा कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में चलते हैं। प्लांट में सभी गतिविधियां बंद होने के बाद कामगार और कर्मचारी घरों की तरफ लौट गए हैं। ढुलाई का काम बंद होने से ट्रकों के चालक भी घरों में हैं। बरमाणा में बाहर के कई लोग ढाबा चलाते हैं। उन्होंने दुकानें किराए पर ली हैं। शुक्रवार को बरमाणा में रोजाना खुलने वाले कई ढाबे बंद रहे। जो खुले थे वे भी बंद करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

..........
100 से अधिक कामगार करते थे भोजन : मस्तराम
बरमाणा में प्लांट के साथ ढाबा चलाने वाले डैहर गांव निवासी मस्तराम ने बताया कि प्लांट में काम बंद है। उनके ढाबे पर रोजाना 100 से अधिक कामगार भोजन करते थे, लेकिन अब धंधा ठप पड़ गया है। ऐसी नौबत पहले कभी नहीं आई। दुकान किराए पर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराए का ही कमरा ले रखा है। उन्हें अब बंद दुकान का किराया भी भरना पड़ेगा। प्लांट लंबे समय तक बंद रहा तो भरण पोषण करना मुश्किल हो जाएगा। उनके आसपास के ढाबे भी बंद हो गए हैं। उनको चलाने वाले भी घरों को लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed