फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, himachal news, bilaspur aam aadmi party, city

बिलासपुर में आम आदमी पार्टी ने शहर में भरी हुंकार

Mon, 30 May 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, himachal news, bilaspur aam aadmi party, city
बिलासपुर शहर में रैली निकालते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। आम आदमी पार्टी ने सोमवार को बिलासपुर शहर में बदलाव रैली निकालकर चुनावी हुंकार भरी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डियारा सेक्टर स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से बस अड्डा चौक, चंपा पार्क, गांधी मार्केट और गुरुद्वारा चौक होते हुए कॉलेज चौक तक रैली निकाली।
विज्ञापन

इससे पहले डियारा सेक्टर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने पूरी ताकत के साथ हिमाचल में सत्ता परिवर्तन का दम भरा। उन्होंने जयराम सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस और भाजपा के शासन से तंग आ चुकी है। दोनों पार्टियां बारी-बारी से सत्ता हासिल करके मनमानी करती रही हैं।
विज्ञापन

विपक्ष में रहते हुए सत्तारूढ पार्टी पर भ्रष्टाचार समेत कई तरह के आरोप लगाए जाते हैं। खुद सत्ता में आने के बाद वह पार्टी भी वैसा ही करती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कामकाज से बेहद प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के बाद पंजाब में भी भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। अब हिमाचल की बारी है। इस दौरान पुर्णेंद्र मोहन कश्यप, अमर सिंह चौधरी, राजनकांत शर्मा, सतीश शर्मा, शशिपाल, नंदलाल चंदेल आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed