फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, himachal news, 2500 worker bjp shimla modi rally

शिमला जाएंगे भाजपा के ढाई हजार कार्यकर्ता

Mon, 30 May 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, himachal news, 2500 worker bjp shimla modi rally
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में हो रहे समारोह के लिए जिले से करीब ढ़ाई हजार भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार को शिमला पहुंचेंगे। शिमला जाने वाले कार्यकर्ताओं में श्री नयनादेवी जी और सदर उपमंडल के भाजपाइयों की संख्या सबसे अधिक रहेगी।
विज्ञापन

जिले से भाजपा कार्यकर्ताओं को शिमला ले जाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की 47 बसें बुक करवाई गई हैं। निजी वाहनों से भी कार्यकर्ता शिमला पहुंचेंगे। इस बीच, शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित भाषा एवं संस्कृति विभाग के सभागार और कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं में प्रधानमंत्री के नरेंद्र मोदी के शिमला होने वाले समारोह का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। इन कार्यक्रमों में जिले के विभिन्न योजनाओं के करीब 470 लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

भाषा एवं संस्कृति विभाग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोगता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग करेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक जीत राम कटवाल करेंगे। इन कार्यक्रमों में अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान ने कहा कि जिले से ढाई हजार कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के लिए शिमला जाएंगे। उधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली के लिए 47 बसें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed