फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news durga samiti honoured 78 asha workers in bilaspur on durgaastmi

शरदोत्सव में मलिका नड्डा ने 78 आशा वर्करों को किया सम्मानित

Tue, 04 Oct 2022 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
bilaspur news durga samiti honoured 78 asha workers in bilaspur on durgaastmi
बिलासपुर। धौलरा मंदिर में चल रहे शरदोत्सव यानी दुर्गा पूजा में आठवें नवरात्र पर महागौरी स्वरूप की पूजा की गई। सैकड़ों भक्तों ने मां का वंदन किया। मां की आरती और भोग के बाद हवन यज्ञ भी किया गया।
विज्ञापन

सप्तमी की शाम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश ने मां गौरी को नारियल का भोग लगाया गया। इस पूजा को आचार्य सुधांशु शंकर भट्टाचार्य जी महाराज ने संपन्न करवाया। आठवें नवरात्र पर दुर्गा पूजा समिति ने जिले की उत्कृष्ट 78 आशा वर्करों को सम्मानित किया। दुर्गा पूजा समिति की संस्थापिका डॉ. मल्लिका नड्डा ने उन्हें गर्म दुशालाए और मां लक्ष्मी की तस्वीरें भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. मल्लिका ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आशा वर्कर लोगों को घरद्वार स्वास्थ्य सुविधा देने के साथ-साथ सेवा कार्य को भी अंजाम दे रही हैं। अपने इसी सेवा भाव कार्य के चलते ये आशा वर्कर साधुवाद की पात्र हैं। शरदोत्सव की सातवीं सांस्कृतिक संध्या पर भारतीय सेना के मेजर अर्चित शर्मा मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेजर आशीष शर्मा अफ्रीका महाद्वीप के देश कांगो में यूएनओ के माध्यम से ड्यूटी पर हैं। वे इन दिनों छुट्टी पर घर आए हैं। सांस्कृतिक संध्या पर युवाओं ने देशभक्ति गीतों की एकल प्रस्तुतियां दीं। सभी कलाकारों को मेजर अर्चित शर्मा ने पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति के महासचिव प्रमोद शर्मा, सुभद्रा नड्डा, पार्षद संतोष जोशी, दीपक शर्मा, मोहित शर्मा, मोहित सांख्यान, कोषाध्यक्ष सतीश सोनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

दुर्गा पूजा समिति की संस्थापिका डॉ. मल्लिका नड्डा ने बताया कि 4 अक्तूबर की सांस्कृतिक संध्या पर उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकार अपने-अपने राज्य की लोक कला का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed