{"_id":"66a794dd5e55ff963207fda2","slug":"bilaspur-news-bilaspur-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-120856-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सिद्ध चानो मंदिर से चोरों ने उड़ाया दान पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सिद्ध चानो मंदिर से चोरों ने उड़ाया दान पात्र
Mon, 29 Jul 2024 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 29 Jul 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना क्षेत्र के तहत बद्धाघाट के सिद्ध चानो मंदिर से चोरों दान पात्र ही चोरी कर लिया, जिसमें 20 से 25 हजार रुपये की नकदी थी। इसके अलावा मंदिर के अंदर रखी सुहागियों में चढ़ाए गए पैसे भी चोरों ने चुरा लिए।
मंदिर की देखरेख कसारु गांव के कुलदीप राणा करते हैं। वह देखरेख के अलावा समय-समय पर मंदिर में भंडारे और अन्य पूजनीय कार्यक्रम करवाते रहते हैं। कुलदीप रविवार शाम को मंदिर का गेट बंद करके घर चले गए। कुलदीप राणा के मुताबिक सोमवार सुबह जब वह मंदिर में पहुंचे तो देखा कि गेट में लगे सरिये टूटे हुए थे। मंदिर के अंदर से दान पात्र गायब था और सामान बिखरा हुआ था। सूचना पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य ग्रामीणों के लोगों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कुलदीप राणा ने पुलिस को बताया कि पिछले करीब चार माह से दान पात्र खोला नहीं गया था। अनुमान के अनुसार दान पात्र में 20 से 25 हजार रुपये का चढ़ावा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि अज्ञात चोरों को जल्द पकड़ा जाए।
कोट
मंदिर में हुई चोरी मामले में पुलिस जांच कर रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही चोरों के पकड़े जाने की संभावना है।
चंद्रपाल, पुलिस उपाधीक्षक, घुमारवी