{"_id":"66a64901420d8f45dc0815e1","slug":"bilaspur-news-bilaspur-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-120834-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घास काट रहीं महिला को\n सांप ने मारा डंक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घास काट रहीं महिला को सांप ने मारा डंक, मौत
Sun, 28 Jul 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 28 Jul 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
झंडूता के क्यारी गांव में हुई घटना, मौके में बेहोश हुई महिला
- एक माह में सांप के काटने से हुई दूसरी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता थाना के तहत गेहड़वीं के क्यारी गांव में घास काट रही महिला को सांप ने डंक मार दिया। अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई। इस बरसात में सांप काटने से यह दूसरी मौत है। झंडूता थाना पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार क्यारी गांव की चम्पा देवी (47) शनिवार शाम को अपने पति देशराज के साथ खेतों में घास काट रही थी। इसी दौरान सांप ने हाथ की मध्य उंगली में डंक मार दिया, जिसके बाद महिला मौका पर ही बेहोश हो गई। परिजन उसे निजी गाड़ी में झंडूता अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि इस बरसात में सांप के काटने के चार मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से दो लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इससे पहले 8 जुलाई को सांप के काटने से टकरेड़ा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि गांव चेहड़ में एक प्रवासी महिला को सांप ने डस लिया। समय पर उपचार मिलने से महिला की जान बच गई थी। एक अन्य मामला भी घुमारवीं उपमंडल में सामने आया था। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने क्यारी में हुए सर्पदंश की पुष्टि की है।
इनसेट
अस्पताल जाने से पहले बरतें यह सावधानियां
सांप के डसने पर व्यक्ति को अस्पताल ले जाने से पहले भी सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। सांप द्वारा काटे गए व्यक्ति को शांत रखने की कोशिश करें, ताकि ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहे। चिकित्सकों के अनुसार जितना ब्लड प्रेशर बढ़ता है, शरीर में जहर उतनी ही तेजी से फैलता है। सांप की काटने वाली जगह के पास रुमाल कसकर बांधे। सांप के काटने पर झाड़-फूंक करने वालों के पास न जाकर पीड़ित को सीधा अस्पताल लेकर जाएं। घास काटने से पहले अच्छी तरह जांच कर लें।