{"_id":"66a77a25a51c072d450775be","slug":"bilaspur-news-bilaspur-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-120864-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनर की देनदारियों का करें भुगतान : एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनर की देनदारियों का करें भुगतान : एसोसिएशन
Mon, 29 Jul 2024 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 29 Jul 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
जुखाला में आयोजित हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते वक्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुखाला इकाई की की बैठक कर सरकार को आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की जुखाला इकाई की सोमवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष संत राम कश्यप ने की। बैठक पेंशनर ने सरकार से आग्रह किया कि पेंशनर की वित्तीय देनदारियों का जल्द भुगतान किया जाए। कहा कि यदि सरकार उनकी मांग को नहीं मानती है, तो पेंशनर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
बैठक में जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके बाद इकाई के अध्यक्ष संत राम कश्यप ने स्थानीय इकाई, जिला कार्यकारिणी और राज्य कार्यकारिणी की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी सभी के साथ साझा की। जिला कार्यकारिणी सदस्य चंदू राम शर्मा ने अपने वक्तव्य में इकाई के एकजुट रहने पर बल दिया। इकाई के संस्थापक सचिव धनी राम शर्मा और संस्थापक वित्त सचिव संत राम शर्मा ने इकाई के सभी सदस्यों को स्वस्थ, संगठित रहकर सच्चे मन से इकाई व समाज के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इकाई से जुड़े नए सदस्य डॉ. प्रेम शर्मा ने इकाई और समाज के उत्थान के लिए जी जान से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में उमा बंसल, दीप राम, बालकुकूंद, सुख राम, बोहरा राम, प्रेम लाल, बृजलाल, सुखराम चंदेल, पुरुषोत्तम सहित अन्य उपस्थित रहे।