फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, bilaspur, bilaspur

अच्छे कर्मों से मिलता है मनुष्य जीवन : कथावाचक

Sun, 14 Jul 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 14 Jul 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, bilaspur, bilaspur
-टिहरा में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन लोगों ने किया अमृत वचनों का रसपान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। बरठीं की बड़गांव पंचायत के टिहरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक देवानंद ने कहा कि मनुष्य जीवन अच्छे कर्मों के कारण ही मिलता है। इस जीवन का प्रयोग हमें माता-पिता की सेवा करने, बड़ों की आज्ञा का पालन करने, पेड़-पौधों की रक्षा करने, बच्चों से प्यार करने सहित अन्य कार्यों में करना चाहिए।

इन कर्मों को करने से मानव जीवन में अनजाने से किए गए सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन को सफल बनाने के लिए काम, क्रोध, लोभ, मोह का त्याग करके अच्छे कर्म करें। उन्होंने श्रीकृष्ण की जन्म कथा का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान ने अपने भक्तों का उद्धार और पृथ्वी को दैत्य शक्तियों से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग और उनके जन्म लेने के रहस्यों को सुनाया। उन्होंने कहा कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई, तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। भगवान की लीला वह स्वयं ही समझ सकते हैं। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और श्री कृष्ण गोकुल पहुंच गए। इस मौके पर श्री कृष्ण के बाल रूप की झांकी भी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed