फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, bilaspur, bilaspur

Bilaspur News: स्वच्छता अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Sun, 28 Jul 2024 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 28 Jul 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, bilaspur, bilaspur
शहर के डियारा सेक्टर में स्वच्छता अभियान के दौरान सफाई करते लोग। संवाद
डियारा के वार्ड नंबर 10 में चलाया स्वच्छता अभियान, सार्वजनिक स्थलों की सफाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर शहर डियारा सेक्टर के वार्ड नंबर 10 में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान की अगुवाई हिमुडा के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितेंद्र चंदेल ने की।

अभियान के तहत सुबह 8 बजे से लेकर 11 बजे तक वार्ड नंबर 10 की गलियों व सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा एकत्रित किया गया। इस दौरान अवांछित झाड़ियों की कांटछांट भी की गई। इस दौरान लोगों को स्वच्छता बारे जागरूक भी किया गया तथा उन्हें अपने आसपास के क्षेत्र के स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित भी किया गया। एकत्रित किए गए कूड़े को निष्पादन के लिए नगर परिषद को सौंपा गया। हिमुडा के डायरेक्टर जितेंद्र चंदेल ने कहा कि बरसात के मौसम में डेंगू मलेरिया व स्क्रब टाइफस जैसी बीमारियां होने का खतरा रहता है। बिलासपुर शहर के डियारा सेक्टर में पहले भी डेंगू फैल चुका है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह कूड़े को खुले में न फेंके और सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग एकत्रित कर नगर परिषद को देना सुनिश्चित करें। गमलों व अपने आसपास गड्ढों में पानी एकत्रित न होने दें। गड्ढों को मिट्टी से भर दें और गमलों व कूलर की सप्ताह में एक बार साफ-सफाई जरूर करें। इस दौरान उन्होंने लोगों को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद शहर के अन्य वार्डों में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर वार्ड नंबर 10 के पार्षद मनोज कुमार पिल्लई, पार्षद श्याम लाल पंवर, साजिद खान, चंदन शर्मा और डॉ. विनोद कुंदी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed