फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur martyr's father annoyed over cold store issue

कोल्ड स्टोर का इंतजाम करने की बात पर भड़के शहीद के पिता

Sat, 12 Feb 2022 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur martyr's father annoyed over cold store issue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)। सात दिन से शहीद बेटे की पार्थिव देह का इंतजार कर रहे पिता बांचा राम शनिवार दोपहर को उस समय बिफर पड़े जब किसी ने उन्हें फोन पर कहा कि शहीद अंकेश भारद्वाज का पार्थिव शरीर शाम 6 बजे तक घर पहुंचेगा। इसके लिए कोल्ड स्टोर तैयार रखें।
शहीद अंकेश के पिता इस बात को सुनकर आग बबूला हो गए। उन्होंने कहा कि यह काम उनका नहीं है, प्रशासन इसकी व्यवस्था करे। शहीद अंकेश भारद्वाज के पिता इस गैर जिम्मेदाराना बात को सुनने के बाद थोड़ी देर के लिए आग बबूला हो गए, जिन्हें लोगों ने शांत करवाया।
विज्ञापन

उस समय शहीद के पिता को पता चल चुका था कि उनके शहीद बेटे की पार्थिव देह भोटा लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि दुश्मन की गोली में इतना हौसला न था कि बेटे अंकेश को सुला पाती, लेकिन प्राकृतिक आपदा के बीच देश की सरहद के नजदीक मातृभूमि को प्यारा हो गया। प्राकृतिक आपदा से उनका बेटा जीत न सका और हमेशा के लिए छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को दिन के उजाले की तरह फौलाद बनाया था, दिन में ही घर लाया जाए
शहीद अंकेश के पिता ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को दिन के उजाले की तरह फौलाद बनाया था और दिन के उजाले में ही उनके बेटे को घर लाया जाए। शहीद अंकेश के पिता बांचा राम ने कहा कि जहां 7 दिन बीत गए बेटे के इंतजार में अब एक दिन और इंतजार कर लेंगे।
300 फीट लंबे तिरंगे के साथ पार्थिव देह के आगे चलेंगे युवा
उपमंडल घुमारवीं के युवा 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ शहीद अंकेश की पार्थिव देह के आगे यात्रा निकालेंगे, जिसकी उन्होंने तैयारी कर ली है। कमल महाजन, सौरभ पटियाल, सुजल रतवान, अभिषेक भारद्वाज, सतीश कुमार ने बताया कि शहीद अंकेश को पूरे सम्मान के साथ घर लाया जाएगा। बताया कि दधोल चौक से सेऊ तक 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली जाएगी।

आज सैन्य सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई
शहीद अंकेश की पार्थिव देह शनिवार देर शाम घर से 20 किलोमीटर दूर भोटा में पहुंच गई है। अंधेरा होने के कारण पार्थिव देह को भोटा रेस्ट हाउस में रखा गया। रविवार को पार्थिव देह पैतृक घर पहुंचेगी। रविवार को सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। प्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने भोटा रेस्ट हाउस पहुंचकर शहीद को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed